मसौली बाराबंकी। कर्नाटक बेंगलूर में आयोजित 12वीं आल इंडिया पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल अर्जित करने वाले कुशल खिलाड़ियों (महिला एवं पुरुष) को सेना नायक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मेडल व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल प्राप्त किए जिसमे पुरुष स्पर्धा श्रेय भारद्वाज को 3 गोल्ड 2 रजत , अनंत सैनी को 1 रजत ,तरुण दीक्षित को 1 कांस्य पदक एवं महिलाओं की स्पर्धा में शिल्पी, अनिता पौढवाल, जीनत आरा द्वारा 1-1 रजत पदक तथा सुमन चौधरी द्वारा 2 रजत पदक प्राप्त किए गए।
सेनानायक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों से वार्ता कर कुशलता ली गई एवं प्रशिक्षक,टीम मैनेजर व समस्त टीम को इसी प्रकार वाहिनी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का गौरव व मान बनाए रखने तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन हेतु उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दीं गई।

