मदरसा जामिया अरबिया इमदादुल उलूम जैदपुर में जलस ए दस्तार बंदी का आयोजन
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। मदरसा जामिया अरबिया इमदादुल उलूम जैदपुर में जलस ए दस्तार बंदी का आयोजन किया गया जिसमें 170 हाफिज व 146 कारी सहित कुल 346 लोगों की दस्तार में तकरीर का भी आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे सहित दूर दराज के लोगों की मौजूदगी से देर रात तक जलसे में चहल पहल बनी रही।
जानकारी के अनुसार बीती रात बाद नमाजे इशा मदरसा जमीया अरबिया इमदादुल उलूम सफदरजंग रोड एक शानदार जलस ए दस्तार बंदी का आयोजन किया गया जिसमे मौलाना सलमान बिजनौरी, मौलाना कमरूज्जमा इलाहाबादी, मौलाना अलीम फारूकी,मौलाना गय्यूर काशमी,ने खिताब फ़रमाया।निजामत मुफ्ती नसिरूददीन मजाहरी ने की सदारत मौलाना हबीब बांदवी तथा कारी हैदर मौलाना मो0 सलीम काशमी सहित तमाम लोगों की मौजूदगी में कारी मो0 राशिद,हाफिज हस्सान, हाफिज मो0 अरशद,मो0 रईस, अबुजर, शहाबुद्दीन,मो0 आदिल, मो0 मेराज हुफ्फाज कारी सहित 346 लोगों के सर पर पगड़ी बांध कर दस्तार की गयी। वहीं मदरसे व परिवार के लोगों द्वारा इनाम एकराम देकर फूल माला पहनाकर हौसला अफजाई भी की गयी। इस दौरान रोड पर विभिन्न प्रकार की दुकानें लगने से मेले जैसा माहौल बना रहा। भोलाना मो0 अबरार, एहरार हाफिज मो0 इसलाम अनीस नफीस, फुरकान इमरान अली अमान मो0 सईद सिद्दीकी शहाबुद्दीन, जियाउद्दीन नफीस सहित हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थीं।

