सहसवान। प्रमोद संस्कृत पाठशाला की दुकानों में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक

बीती रात सूरजपाल व चंद्रपाल मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी जिनकी फर्नीचर की दुकान प्रमोद संस्कृत पाठशाला की दुकानों में हैं जिसमें अज्ञात कारणों से फर्नीचर की दुकानें में आग लग गई जिससे हजारों रुपए के सामान का नुकसान हो गया।
सुबह होने पर आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर दुकान स्वामी चंद्रपाल व सूरजपाल को जानकारी मिली वह आनन फानन में दुकानों पर जाकर देखा तो भयंकर आग लगी हुई थी जिसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया जब तक दोनों दुकानों में काफी नुकसान हो चुका था।
इस बाबत दुकान स्वामी चंद्रपाल व सूरजपाल से बात की गई तो दुकान स्वामी का कहना है हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है आग कब और कैसे लगी यह हमें जानकारी नहीं है हम तो रोज की तरह दुकान शाम 6:00 6:30 बजे दुकान बंद करके गए थे। गनीमत रही की आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गई जिसमें कई ऐसी दुकानें भी है जिसमें गाड़ियों के गेराज भी है गैरेज में गाड़ी भी खड़ी हुई थी।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

