कनाडा ने अमरीका को जवाबी कार्यवाही की धमकी दी!!!

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका के राष्ट्रपति की ओर से मास्क और वेन्टीलेटर का निर्यात रोकने का आदेश दिए जाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ने वाॅशिंग्टन को जवाबी कार्यवाही की धमकी दी है।जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अमरीकियों को कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए कनाडा की चिकित्सा सहायताओं की ज़रूरत है और कनाडा के डाॅक्टरों के लिए आने वाले मास्क, अन्य चिकित्सा उपकरणों व वेन्टीलेटरों को रोकने का अमरीका का क़दम पूरी तरह से ग़लत है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मास्क और वेन्टीलेटर बनाने वाली अमरीकी कंपनी एम-3 को आदेश दिया है कि वह कनाडा व लेटिन अमरीकी देशों को मास्कों व वेन्टीलेटरों का निर्यात बंद कर दे।
 
इस कंपनी ने एक बयान जारी करके ट्रम्प के इस क़दम की ओर से सचेत किया है और कहा है कि संभावित रूप से अन्य देश इस पर जवाबी कार्यवाही कर सकते हैं। अमरीका ने इसीे तरह चीन द्वारा फ़्रान्स को बेचे गए मास्कों की खेप पर क़ब्ज़ा कर लिया है जिस पर फ़्रान्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई है। जर्मनी ने भी अमरीका पर चिकित्सा उपकरण व मास्क चोरी करने का आरोप लगाया है।

अमरीका में कोरोना वायरस फैल जाने के बाद इस देश के अस्पतालों व चिकित्सा केंद्रों मेें मास्कों व चिकित्सा उपकरणों की भारी कमी हो गई है। अमरीका में लगभग तीन लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं और लगभग साढ़े सात हज़ार लोग इस वायरस के कारण मर चुके हैं।

Don`t copy text!