मसौली बाराबंकी। चोरी की योजना बनाते हुये जैदपुर पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफतार कर कब्जे से दो नाजायज चाकू बरामद कर मुकदमा दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की योजना बनाते हुये सनी वर्मा पुत्र धर्मेंद्र निवासी हरख थाना जैदपुर अजय उर्फ़ अज्जू पुत्र झब्बर लोनिया निवासी नवाबपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को चन्दौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से दो अदद अवैध चाकू बरामद कर थाना जैदपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

