मसौली बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर में आने वाले गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो इस लिये जैदपुर उपकेन्द्र द्वारा टीम गठित कर तार बदलने का युद्ध अस्तर पर जारी है। जिसके चलते रविवार को सुबह 10 बजे से पांच बजे तक इस्लामनगर बुनकर कालोनी की विद्युत आपूर्ति बंद कर सुधार हेतु लगातार कार्य जारी है ।
जानकारी के अनुसार जैदपुर नगर पंचायत में विभाग के आदेशानुसार आने वाले मौसम गर्मी में उपभोक्ताओं को फाल्ट सहित अंय समस्याओं से निजात दिलाने के लिये हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। जिसे लेकर तार बदलने व सुद्धिकरण काम गठित टीम द्वारा जारी है इस्लामनगर,बुनकर कालोनी की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक बंद काम किया जा रहा है। जबकि काम पूरा होने तक ये प्रक्रिया इसी तरह लागू रहेगी। इसके अलावा अलग अलग वार्डों में तार बदलने व सही करने के दौरान सुबह 10 बजे से पांच बजे तक आपूर्ति बंद कर लगातार सुद्धिकरण का कार्य चलता रहेगा। उक्त जानकारी सुपरवाइजर वकार मेंहदी ने देते हुये बताया कि इसके बाद यही काम झलहा रईस कटरा शाह कटरा आदि जगहों पर किया जायेगा।
Related Posts

