वाल्मीकि समाज के द्वारा युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता का पगड़ी पहनकर किया स्वागत

मुकीम अहमद अंसारी

उसहैत। बदायूं पजावे स्थित पूज्य महाऋषि बाल्मीकि जी के मन्दिर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्रुव देव गुप्ता रूप कार्यक्रम उद्घघाटन फीता काटकर एवं महाऋषि बाल्मीकि जी आरती की । बाल्मीकि समाज के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। बाल्मीकि समाज के द्वारा पगड़ी पहना कर मुख्य अतिथि ध्रुव देव गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि राजू हसन, पूरन लाल गुप्ता का सम्मान किया गया।

इस अवसर युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा की महाऋषि बाल्मीकि के द्वारा रचित रामायण का स्मरण करते हुए कहा भगवान् राम की गाथा का भव्य विवरण को अगर बाल्मीकि जी लिखित रूप रामायण ग्रन्थ के काव्य के रूप ना उकेरते तो आज राम की गाथा भव्य रूप से कोई ना जान पाता अयोध्या मे महाऋषि बाल्मीकि जी भव्य मूर्ति को स्थापित कर माननीय मोदी जी और योगी जी यह संदेश दिया अयोध्या मन्दिर महाऋषि बाल्मीकि जी के साथ पूर्ण माना जाता है महाऋषि बाल्मीकि सभी धर्मो वर्गों की लिये पूज्यनीय है।

इस अवसर पर भाई अनुज गुप्ता, आकाश सैनी, प्रमोद बाल्मीकि, डालचन्द्र बाल्मीकि, बाल्मीकि समाज के जिलाध्यक्ष भाई लखन आदि सैकडों की संख्या मे उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!