एसडीएम ने सोमवार को अपने कार्यालय में जन समस्याएं सुनी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधीनस्थों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बिसौली निवासी गीता की शिकायत राशन कार्ड को लेकर थी। एसडीएम ने तुरंत सप्लाई इंस्पेक्टर को राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। ग्राम सिचौली निवासी कौशल ने गांव में ही जमीन से अवैध कब्जा हटवाए जाने के लिए शिकायती पत्र देकर समस्या के निदान की गुहार लगाई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को उक्त सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!