शासन के कड़े रुक के चलते अधिकारी प्रतिदिन गौशालयों का निरीक्षण कार खामियों को दूर करने में जुटे

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। शासन के कड़े रुख के चलते अधिकारी प्रतिदिन गौशालाओं का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने में जुटे हैं। सोमवार को एसडीएम कल्पना जायसवाल अचानक गांव पेगा भीकमपुर एवं ग्राम पंचायत बगरैन स्थित गौशालाओं को देख पहुंच गई। उन्होंने वहा गौवंश को गुड़ खिलाया। एसडीएम ने ग्राम प्रधान व केयर टेकर को व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। यहां राजस्व निरीक्षक राजेश शर्मा व राजस्व निरीक्षक यशपाल सिंह मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!