मां कामाख्या शक्तिपीठ धाम गढ़ी खानपुर पर गुप्त नवरात्रि के समापन पर सवा लाख मंत्रों का जाप हवन सहित हुआ
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। मां कामाख्या शक्तिपीठ धाम गढ़ी खानपुर पर गुप्त नवरात्रि के समापन पर सवा लाख मंत्रों का जाप हवन सहित हुआ। बाद में 251 कन्याओं को भोज कराया गया। सभी भक्तों ने कन्याओं रूपी देवियों को अपनी ओर से भेंट दी। कन्या भोज के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। विदित हो कि मां कामाख्या शक्तिपीठ पर वर्ष में सात भंडारों का आयोजन के साथ साथ चैत्र नवरात्रि पर शोभा यात्रा एवं मेले का आयोजन भी किया जाता है। भंडारे में सभी भक्तों के अलावा अनुराग शर्मा कृष्णपाल सिंह नीरज चौहान तरुण शर्मा विनीत कश्यप रामफल शाक्य, राजेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही। मेला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया कि इस बार भी चैत मास में भव्य शोभा यात्रा एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। समापन के अवसर पर शक्तिपीठ की संचालिका कमलेश चौहान ने लोगों को आध्यात से जुड़े रहने और परमार्थ के काम करने की शिक्षा दी।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

