शिवाजी महाराज ही थे जिन्होंने भारत में मुगलों के खिलाफ हिंदवी मराठा साम्राज्य की नीव रखी थीं: मराठा गौरव सिंह राठौर

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। स्थित सुनीता लान में मराठा कुनवी कुणवी कूर्मी कूर्म क्षत्रिय समाज के कलगौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम को अखिल भारतीय मराठा जागृति मंच पानीपत और भारतीय पटेल महासभा ने संयुक्त रूप से आयोजित किया ,

कार्यक्रम में सभा की अध्यक्षता कुलदीप सिंह पटेल ( प्रदेश महासचिव भारतीय पटेल महासभा ) ने की और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मराठा गौरव सिंह राठौर ( राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशासनिक प्रभारी – अखिल भारतीय मराठा जागृति मंच पानीपत ) रहे इस कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चित्रण पर प्रकाश डाला गया ।
मराठा गौरव सिंह राठौर ने कहा कि – हमारा देश वीर शासको और राजाओं की पृष्ठभूमि रहा है । इस धरती पर ऐसे महान शासक पैदा हुए है जिन्होंने अपनी योग्यता और कौशल के दम पर इतिहास में अपना नाम बहुत ही स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया है। ऐसे ही एक महान योद्धा और रणनीतिकार थे – छत्रपति शिवाजी महाराज वे शिवाजी महाराज ही थे जिन्होंने भारत में मुगलों के खिलाफ हिंदवी मराठा साम्राज्य की नीव रखी थीं।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण में कुलदीप सिंह पटेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पहली गुरु उनकी माँ राजमाता जीजाबाई जी थी और दूसरे गुरु संत तुकाराम जी थे l

इन दोनों महान आत्माओं का शिवाजी महाराज के जीवन में अनंत योगदान था, इन दोनों ने बालक शिवजी राजे भोंसले को हिंदवी मराठा साम्राज्य का जनक और पहला छत्रपति बनाने में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर ओमपाल सिंह ( प्रदेश सचिव , अखिल भारतीय मराठा जागृति मंच पानीपत ) और रवीश कुमार सिंह ( जिलाध्यक्ष भारतीय पटेल महासभा ) ने शिवजी महाराज की जीवनी पर रोशनी डालते हुए उनकी उपलब्धियों को गिनवाया इस अवसर पर रूपेंद्र सिंह, सुजान सिंह, शिवेन्द्र पटेल,कालीचरण सिंह,सतीश सिंह,ओमपाल सिंह,आयुष पटेल,संजीव सिंह,सतेन्द्र सिंह , देवेन्द्र सिंह अनुराग सिंह , अनुज कुमार सिंह , रक्षपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!