पूर्व चेयरमैन रियाज़ अहमद ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी‌। जैदपुर कस्बे के मोहल्ला शहकटरा में आयोजित प्लास्टिक बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन रियाज़ अहमद द्वारा किया गया जहां पूर्व चेयरमैन का स्वागत भी लोगों द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जैदपुर में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने आज कस्बे के मोहल्ला शाहकटरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुये कहा कि खेल से शरीर में ऊर्जा बनती है। ये खेल एक लोकप्रिय खेल है। जिसे देखने हेतु लोग अपना कीमती समय लगाकर भी आनंद लेते हैं। इस खेल से आपसी एकता प्रेम भाईचारा बना रहता है। और लगन व‌ मेहनत में डटे रहे यहीं लोग एक दिन पूरी दूनियां में अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस मौके पर वकील खजूर सहवार हुसैन जाकिर पूर्व सभासद शहंशाह गुलफान जमील, सहित तमाम सम्मानित लोग भी मौजूद थे।

Don`t copy text!