लाभार्थी जनसंपर्क अभियान को लेकर नगर पंचायत जैदपुर में बैठक संपन्न

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । नगर पंचायत जैदपुर सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाभार्थी जनसंपर्क अभियान को लेकर सोमवार को बैठक की गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संदीप गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश द्विवेदी द्वारा किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा महामंत्री संदीप गुप्ता ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान की रूप रेखा को तैयार करते हुए तमाम मूल मंत्र दिए। वही विधानसभा विस्तारक जानकी प्रसाद तिवारी ने भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभ प्राप्त किए हुए लाभार्थियों से जनसंपर्क करते हुए प्रधानमंत्री के अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी द्वारा मंडल की कार्यकारिणी का अवलोकन करते हुए तमाम पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया। तथा लाभार्थी जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रूप से अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर दशरथ लाल, प्रमोद शर्मा, राम शंकर, विवेक मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Don`t copy text!