मसौली बाराबंकी। पूर्व रोटिशियन समाजसेवी नूर उर रहमान किदवाई एव श्रीमती महनाज किदवाई की याद मे रोटरी क्लब एव इनरव्हील क्ल्ब के तत्वाधान मे ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित कोठी मे एक दिवदीय स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे जिले के नामचीन चिकित्स्को ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाए उपलब्ध करायी।
रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा0 सुधीर कुमार वर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य है कि जरूरतमंदो की सेवा की जाय तथा निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करना ही रोटरी क्लब का प्रमुख लक्ष्य है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए क्लब के सभी सदस्य हमेशा प्रयासरत रहते हैं।
क्लब के अध्यक्ष महबूब उर रहमान किदवाई ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोटरी क्लब सदैव तत्पर है स्वस्थ जीवन के लिए समय समय पर स्वास्थ्य की जाँच कराना बहुत जरूरी है । सचिव गिरीश अरोड़ा ने कहा कि सभी लोग जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा अपना योगदान दें क्योंकि नर सेवा नारायण सेवा से ही प्रभु का आशीर्वाद हासिल होता है और हमारा जीवन भी सफल होता है इसलिए हमेशा जनसेवा के काम करें।
मेडिकल कैम्प चेयरमैन डा0 रवि आहूजा, के के श्रीवास्तव, मंडलाध्यक्ष सुनील बंसल, मनीष बंसल,प्रभास जयसवाल की मौजूदगी मे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार व विकास टंडन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.आभा वर्मा,डा0 सुधा वर्मा, हड्डी रोग विषयज्ञ डा0 रोहित अग्रवाल, दंत रोग विषयज्ञ डा0 एन के गुप्ता, वरिष्ठ साइकृस्टिक डा0 संदीप बुधवार, होम्योपैथिक डा0 वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित सरस्वती डेंटल कालेज के डा0 रजत माथुर, डा0 आकाश दुबे ने 224 मरीजों की जांच करते हुए उन्हें उचित सलाह एव दवाए दी।स्वास्थ्य शिविर मे अधिकांश मरीज वायरल फीवर, टॉयफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा, आंखों की बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। कई ऐसे मरीज भी मिले, जिन्हें आंखों के ऑपरेशन की सलाह दी गई ।
शिविर के आयोजक फैसल किदवाई, हिना किदवाई, इनरव्हील अध्यक्ष कुसुम जैन, कंचन श्रीवास्तव, जय कुमार जैन, महाबीर जैन, जागेश अग्रवाल, इमरान किदवाई, फवाद किदवाई, मिस्वाउर रहमान किदवाई, साद अल्ताफ उर रहमान किदवाई, दानिश किदवाई, संगीता गुप्ता, रजनी वर्मा, सरदार हरपाल सिंह, डा0 रुचि टंडन, रमा सिंह, रानी अरोरा, सुधा अग्रवाल, डा0 अपूर्व वर्मा, अमिता वर्मा, सलमान किदवाई, फरह किदवाई, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, डा0 शालिनी, प्रिया, डा0 अरीश खान, डा0 अरीश खान, डा0 निकिता वैश्य, डा0 स्मृति गुप्ता, डा0 शिल्पी मिश्रा, डा0 दीपा यादव, डा0 प्राशु केजरीवाल, डा0 मोनिका दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

