पीड़ित ने थाना कोतवाली सहसवान में चालक के खिलाफ तहरीर दी
सहसवान बदायूं थाना पुलिस को दी तहरीर मैं प्रार्थी मोहम्मद अहमद पुत्र नववन हुसैन निवासी गंजडुंडवारा जिला कासगंज ने बताया कि 17/2/2024 समय शाम करीब 3 बजे प्रार्थी अपनी ससुराल सहसवान के मोहल्ला पठान टोला में अपने साले जाहिर जहीर के यहां आया हुआ था प्रार्थी के चचेरा साले की शादी और शादी कर वापस अपने घर जा रहा था प्रार्थी अक्काराबाद चौराहे पर बस का इंतजार कर रहा था तभी एक ईको कार चालक ने प्रार्थी को बैठा लिया प्रार्थी के हाथ में बैग को चालक ने अपने हाथ में लेकर कार में बैठे व्यक्ति को पीछे दे दिया जब प्रार्थी बदायूं रोडवेज पर उतरा और अपना बैग चालक से मांगने लगा तो प्रार्थीका बैग तो दे दिया गया जब प्रार्थी ने अपने घर पहुंच कर बैग को खोलकर देखा तो बैग मैं रखें पत्नी के सोने के सभी कीमती सामान बैग से गायब मिले प्रार्थी ने तुरंत ही अपनी ससुराल सहसवान में सूचना दी और अगले दिन सहसवान आ गया और अकबराबाद चौराहे पर कर चालक को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला जिस के संबंध में प्रार्थी में सहसवान कोतवाली में तहरीर दी है हालांकि पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है पूछताछ जारी है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

