दावत खाकर घर वापस लौट रहे ओवरलोड बाइक सवारो की बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकराई दो भाई सहित तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल जिला चिकित्सालय रेफर

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। सहसवान कछला मार्ग पर थाना जरीफ नगर के ग्राम कांकसी रिश्तेदारी में दावत खाकर बाइक से घर वापस लौट रहे बाइक सवारो की बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो कार से टकराने के बाद बैलगाड़ी से जा टकराई भाई दो सगे भाई सहित तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर रूप से घायल तीनो लोगों को उपचार वास्ते सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां तीनों घायलों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया l

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली उझानी के ग्राम भैसोरा निवासी रतन पाल जोगिंदर पुत्रगण हरि सिंह राम निवास पुत्र दौलत राम थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम कांकसी रिश्तेदारी में दावत खाकर शाम 7:00 के लगभग सहसवान कछला मार्ग से होते हुए अपने घर वापस लौट रहे थे की तभी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो से जा टकराई तत्पश्चात बोलेरो चालक की सूझबूझ से बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दोनों भाई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया घायलों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं9719216984*

Don`t copy text!