डीसीएम की टककर से ट्रैक्टर चालक की मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम की टककर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


गुरुवार की दोपहर सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर निवासी राजू पुत्र रामकुमार यादव जो दादरा चौराहे पर स्थित कृष्णा टेडर्स पर ट्रैक्टर ट्राली चलाने का काम करता है रसौली से गिट्टी मौरंग उतार कर ट्रैक्टर ट्राली नंबर यूपी 41 जे 5435 से टेडर्स पर वापस आ रहा था कि टेडर्स के सामने ही लखनऊ से अयोध्या की ओर तेज रफ्तार मे आ रही डीसीएम नंबर यूपी 42 सी टी 5502 ने जोरदार टककर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पहिये के नीचे आ गया जिससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर मौजूद ट्रेडर्स के प्रोपाइटर दिनेश वर्मा ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Don`t copy text!