जैदपुर पुलिस में मिली बड़ी कामयाबी 29 किलो 500 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 1 मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 किलो 500 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध एवं अपराधियो तथा मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, शिवनाथ,हेड कांस्टेबल विक्रमाजीत यादव,कांस्टेबल अरविन्द यादव,पवन सिंह,राहुल यादवै थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त लालजी वर्मा पुत्र स्व0 हरी प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम फतुल्लापुर मजरे मचौची थाना जैदपुर को 29 किलो 500 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मुअसं 62/ 2024 धारा 8/15/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

