किसान पंचायत मैं किसानों ने ली सदस्यता

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। ब्लॉक इकाई बनीकोडर द्वारा ग्राम नाऊ पुरवा में एक किसान पंचायत का आयोजित की गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भाकियू जिलाध्यक्ष ने सैकड़ो किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई और उनके हक सम्मान की रक्षा का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” की ब्लॉक इकाई बनीकोडर द्वारा संगठन विस्तार की कड़ी में एक किसान पंचायत ग्राम नाऊ पुरवा मजरे सनौली में आयोजित की गई। पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा शामिल हुए।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अनुपम वर्मा ने कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान अपने हक हकूक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है।आमदनी दोगुनी का ढोल पीटने वाली सरकार ने किसानों के फसलों की लागत दोगुनी हो गयी।पंचायत को जिलाध्यक्ष के अलावा तमाम वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।कार्यक्रम के पश्चात सैकड़ो किसानों को जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा द्वारा संगठन की सदस्यता दिलाई गयी।
इस मौके पर जिला महामंत्री राम सेवक रावत,उपाध्यक्ष शांति भूषण सिंह,मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश,रामानंद वर्मा,मुन्नालाल धीमान,प्रीतम सिंह,सतीश वर्मा बनीकोडर,राम मदन,रेनू श्रीवास्तव,शान्ति देवी,जगदम्बा प्रसाद,कमलेश यादव,किशोरी लाल प्रजापति, शिवकुमार,उत्तम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!