रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा सम्पन्न हुयी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई-बसई में यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुयी।

केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने जानकारी दी कि सुबह की पाली में इण्टरमीडिएट नागरिक शास्त्र विषय मे 152 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 137 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 15 अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व आन्तरिक उड़ाका दल के सदस्य राकेश कुमार शर्मा, सुधाकर शर्मा, शिवानी पाराशरी द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी तथा परीक्षा सम्बन्धी आवश्यक निर्देश भी दिए गए। केन्द्र पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। केन्द्र पर परीक्षा प्रभारी हरदीप सिंह, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक शाईस्ता परवीन, स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी आसफपुर पंकज कुमार, कामेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!