मसौली पुलिस ने किया सराहनीय कार्य । खाकी के हाथ से कॉपी पेन पाकर बच्चे खिलाखिला उठे।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। थाना मसौली क्षेत्र के चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर रमाकान्त भारती की टीम ने गुरुवार प्राथमिक विद्यालय एव आंगनवाड़ी केंद्र के छोटे छोटे बच्चों में शिक्षा का महत्व देखते हुए कॉपी पेन बांटने का सराहनीय कार्य किया। खाकी के साथ से कॉपी पेन पाकर बच्चे खिलाखिला उठे।

 

गुरुवार को चौकी प्रभारी रमाकांत भारती ने छोटे – छोटे बच्चों को कॉपी, किताब व पेन पेंसिल वितरण करते हुए बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया तथा आंगनवाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय को बच्चों से रूबरू हुए चौकी प्रभारी ने बच्चे से अपने माता पिता का नाम याद रखने के लिए प्रेरित किया तथा घर से बगैर बताये घूमने न जाने की सलाह दी। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दर्जनों बच्चों को पेन देकर और जानकारी देते हुए कहा कि अपने घर में माता-पिता को जाकर बताओ कि किसी अनजान नंबर से फोन आता है कि प्रधानमंत्री आवास इतने पैसे देने पर मिल जाएगी तो उनको पैसा न दे इसकी शिकायत संबंधित चौकी पुलिस थाने में जाकर करें आप पढ़ेंगे तभी तो बढ़ेंगे इस मौके पर सिपाही संजय कुमार वर्मा प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक सुरेश चंद ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नीतू , सरोज ने बच्चों का हौसला-अफजाई की।

Don`t copy text!