मसौली बाराबंकी। बहन पर गलत नजर रखने वाले जिगरी दोस्त को मौत के घाट उतारने वाले दो हत्या अभियुक्तों के विरुद्ध मसौली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
बताते चले कि गत वर्ष 2 फ़रवरी की भोर ग्राम सहाबपुर नहर पर पटरी पर एक 30 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त दूसरे दिन मो0 कलीम पुत्र सगीर निवासी जलील का होटल पीरबटावन बाराबंकी के रूप मे हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए हत्याभियुक्त आमिर पुत्र इमरान व सारिक पुत्र फ़रीद को 4 फ़रवरी को बांसा तिराहे से आला कत्ल मृतक की कार बरामद की थी। हत्याभियुक्त आमिर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि मृतक कलीम व हम दोनो जिगरी दोस्त थे तथा मृतक 8 माह पुर सऊदी अरब से वापस आया था जिसके पास रुपये खूब थे जिससे हम लोग हर रोज जुआ एव शराब साथ मे खाते पीते थे। जुआ खेलने के दौरान् कुछ रुपया भी कलीम से उधार लिया था कलीम ने पैसा तो उधार दे दिया था लेकिन अविवाहित होने के कारण आमिर की बहन पर गलत नजर रखता था एक दिन सैलून की दुकान के सामने खड़े होकर आमिर के घर पर तक रहा था तथा बहन के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिससे आक्रोशित आमिर ने अपने दूसरे दोस्त सारिक पुत्र फ़रीद को कुछ पैसे का लालच देकर कलीम को पहले से नियत स्थान पर ले जाकर हत्याकर शव को नहर पटरी पर फेंक कर फरार हो गये थे।
एक वर्ष बाद प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने हत्या मे शामिल दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है।

