सोमनाथ राजपूत को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
सफदरजंग बाराबंकी। गुरुवार को विकास खंड मसौली के निर्वाचित ग्राम प्रधानों की हुई बैठक मे प्रधान संघ दो फाड़ो मे बट गया। बैठक मे आधे से ज्यादा उपस्थित ग्राम प्रधानों ने पूर्व की कार्यकारिणी को भंग करते हुए चिलौकी ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गुरुवार को ब्लाक सभागार मे ग्राम प्रधानों की हुई बैठक मे करीब तीन दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने भाग लिया जो कोरम के अधिक रहे बैठक मे हुई चर्चा के बाद विचार विमर्श कर ग्राम प्रधानों ने वर्ष 2021 के चुनाव के बाद हुए संघ के गठन को भंग करते हुए सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत चिलौकी के ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत को अध्यक्ष एव ग्राम पंचायत ज्योरी के ग्राम प्रधान नीरज कुमार को महामंत्री चुना गया।
ग्राम प्रधान नितिन कुमार, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र सिंह उर्फ संदीप सिंह, रंजीत कुमार को उपाध्यक्ष प्रधान अनिल कुमार उर्फ निरेन्द्र को सचिव प्रधान बांसा श्रीमती अनुपमा को चुना कोषाध्यक्ष प्रधान देवकलिया विजय बहादुर वर्मा, श्रीमती सुमन राव्, फूलन देवी को उपमंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। कार्यकारिणी गठन के बाद अध्यक्ष सोमनाथ राजपूत सहित समस्त कार्यकारिणी को माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि आज मजबूरन नई कार्यकारिणी का गठन करना पड़ रहा हैं क्योकि वर्तमान में ब्लाक अध्यक्ष प्रधानों की समस्या पर नही आते थे जिस कारण कार्यकारणी भंग करनी पड़ी।
।हम निःस्वार्थ भाव से जिम्मेदारी निभायेंगे।
इस मौके पर ग्राम प्रधान शमशेर, दिनेश, सन्तोष कुमारी,कमला देवी, जिया लाल,किरन कुमारी, विनोद कुमार वर्मा, सुनील कुमार, सुरेश चन्द्र,मीरा देवी,नीतू, नीलम देवी, देशराज सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।।

