बिसौली। तहसील क्षेत्र के ग्राम नागपुर नूरपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शारदेंद्रु पाठक एवं पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा ने संयुक्त रूप से मॉडल अन्न पूर्णा शॉप का फीता काटकर शुभारंभ किया।
शनिवार को उद्घाटन समारोह का प्रारम्भ मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा जनता को लोकभवन से संबोधित करते हुए वर्चुअल किया गया। जिसका लाइव प्रसारण ग्रामीणों द्वारा एलईडी टीवी पर देखा। कार्यक्रम में पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा, पूर्ति लिपिक सोनू कुमार, बीडीओ नितिन कुमार यादव, ग्राम प्रधान चंद्रवती मौर्य, उचित दर विक्रेता श्रीराम, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

