कोतवाली कैंपस में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल सुनील कुमार अहलावत

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। कोतवाली कैंपस में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल सुनील कुमार अहलावत ने कहा की त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ संपन्न होने चाहिए। यदि कहीं भी किसी ने कानून व्यवस्था बिगड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध होने वाली कार्रवाई अति प्रभावी एवं दंडात्मक होगी।अराजकतत्व किसी के सगे नहीं होते, उनकी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित कर शांति व्यवस्था स्थापित रखने में मदद करें। कोतवाल ने मीटिंग में आए क्षेत्रवासियों से उनका परिचय जाना एवं उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी से अपील की वह शांति सौहार्द स्थापित रखने में पुलिस का सहयोग करें। मीटिंग में प्रधान मुस्तरफ, प्रधान शफी खांन, कृष्णा गुप्ता, नीरज रस्तोगी, पान सिंह, प्रधान रामबाबू, प्रेमवीर, बाबू फारुकी, राजू यादव, भुवनेश कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, मोहित सक्सेना, अक्षत चौहान, जय सिंह मौर्य, सुरेंद्र, उमेश चंद्र, प्रेमवीर आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!