खतौनी लेने के लिए किसानो की जेब पर पड़ेगा बोझ….किसानों को गाटा संख्या के हिसाब से मिलेगी खतौनी….

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ।अगर आप किसान है।तथा तहसील लोकवाडी केंद्र पर भूमि की खतौनी लेने के लिए जाते हैं।तो आपको अब भूमि के गाटा संख्या के हिसाब से खतौनी प्राप्त होगी प्रत्येक गाटा संख्या पर किसान को खतौनी प्राप्त करने के लिए ₹15 का भुगतान करना होगाl

ज्ञात रहे पूर्व में तहसील पर स्थापित लोकवाणी केंद्र में खाता संख्या के हिसाब से किसानों को खतौनी प्राप्त होती थी किसान को एक ग्राम की खतौनी प्राप्त करने के लिए मात्र ₹15 का भुगतान करना होता थाl
शासन से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम की रेंडम खतौनी प्रत्येक व्यक्ति जो शह खातेदार हैं।उनका हिस्सा/अंश का अलग-अलग खतौनी में प्रत्येक गाटा संख्या का निर्धारण किया गया है।अब आप किसान है।तथा अपनी भूमि के इंतखाब/खतौनी लेने के लिए तहसील लोकवाडी केंद्र पर जा रहे हैं।तो आपको अपनी भूमि के प्रत्येक गाटा संख्या का ₹15 प्रति खतौनी के हिसाब से भुगतान करना होगा अगर आपके भूमि के गाटा संख्या 5 है।तो आपको खतौनी के लिए 75 रुपये का भुगतान अगर किसी खाते के पांच पेज से ज्यादा हैं। तो उसे निकले पेजों प्रति पेज ₹1 का अलग से भुगतान करना होगाl

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!