सांसद उपेंद्र सिंह रावत का मसौली चौराहे पर फूल माला पहनकर स्वागत। कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से पुनः प्रत्याशी बनाये जाने पर महादेवा दर्शन के लिए जा रहे सांसद उपेंद्र सिंह रावत का मसौली चौराहे पर मंडल अध्यक्ष रामकेवल की अगुवाई मे फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।


बताते चले कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी की गयी लोकसभा उम्मीदवारों की सूची मे अटकलो पर विराम लगाते हुए वर्तमान सांसद उपेंद्र सिंह रावत पर पुनः मोहर लगा दी है टिकट पक्का होने के बाद रविवार की सुबह महादेवा स्थित शिव जी की पूजा के लिए निकले उपेंद्र सिंह रावत का मसौली चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकेवल की अगुवाई मे हुए जोरदार स्वागत मे कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से लाद दिया।
मण्डल अध्यक्ष केवल प्रसाद के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता राजकुमार सोनी, महामंत्री प्रवीर मिश्रा, देवीशंकर सोनी,सुधाकर सोनी,रंजीत वर्मा,राम मनोहर प्रजापति, दुर्गा दयाल वर्मा,सुशील रावत ,प्रधान उमाकांत,संजय रावत, नीरज,डॉ कमलेश चौहान सुशील वर्मा,राम चन्दर रावत,रामकिशोर रावत, श्रीकान्त प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!