चोरों ने मंदिर पर बोला धाबा मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र डीबीआर चोरी घटना की अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं नगर बिसौली के बिसौली मार्ग स्थित श्री पूर्णागिरी मां मनोकामना नवदुर्गा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धाबा बोलकर मंदिर में रखी मूर्तियों के सिर पर लगे चांदी के मुकुट तथा मंदिर में लगी सीसीटीवी कैमरे का डी बी आर चोरी कर ले गए जब तड़के सुबह मंदिर के पुजारी ने प्रबंधक को घटना की जानकारी दी तब मंदिर प्रबंधक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है l

मंदिर प्रबंधक सुभाष चंद्र पुत्र प्रेम शंकर निवासी मोहल्ला चौक बाजार बिसौली में पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की बिल्सी रोड पर स्थित श्री पूर्णागिरी मां मनोकामना नवदुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने घुसकर छोटी-बड़ी मूर्तियां के सिर पर लगे चांदी के मुकुट जिनकी कीमत लगभग 27000 रुपए है तथा चोरी घटना का राज ना खुले इसके लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को भी चोर चोरी कर ले गए l प्रबंधक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!