दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अब तक फ़्रांस की अर्थ व्यवस्था का बदतरीन दौरः फ़्रांसीसी वित्त मंत्री

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

फ़्रांस के वित्त मंत्री ब्रुनो ली मायर ने कहा है कि देश कोरोना वायरस की महामारी के कारण बेहद ख़राब आर्थिक स्थिति की ओर बढ़ रहा है, इस बार का संकट 2009 की वैश्विक आर्थिक मंदी से कई गुना बड़ा है।उनका कहना था कि यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद का बदतरीन दौर है।
मायर ने कहा कि अर्थ व्यवस्था को बहुत गंभीर झटके लगे हैं। सरकार ने अलग अलग सेक्टरों को पहुंचने वाले आर्थिक नुक़सान से उबरने के लिए 45 अरब यूरो का पैकेज तैयार किया है जो फ़्रांस की जीडीपी का दो प्रतिशत है।यह पैकेज इसलिए है कि कंपनियों को डूबने से बचाया जाए और उन्हें राज़ी किया जाए कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती न करें।टैक्स और लोन की अदायगी की तारीख़ भी बढ़ा दी गई है।
फ़्रांस के वित्त मंत्री यह कोशिश भी कर रहे हैं कि यूरोपीय संघ के स्तर पर भी एक आर्थिक पैकेज दिया जाए जो यूरोपीय संघ और यूरो ज़ोन के प्रतिष्ठानों की मदद करे।

Don`t copy text!