पौराणिक तीर्थ स्थल कुंतेश्वर धाम में शिवरात्रि की तैयारी हुई तेज

मुकीम अहमद अंसारी

सिरौली गौसपुर महाभारत कालीन पौराणिक तीर्थ स्थान कुंतेश्वर धाम में माता कुंती द्वारा स्थापित अद्भुत शिवलिंग का जलाभिषेक करके श्रद्धालु मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं ।तहसील मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर उत्तर ग्राम किंतूर में पौराणिक तीर्थ स्थल कुंतेश्वर धाम स्थित है। कहा जाता है कि अज्ञातवास के दौरान माता कुंती द्वारा शिवार्चन करने के उद्देश्य से महाबली भीम द्वारा लाई गई शिवलिंग को माता कुंती ने अपने हाथों से प्रत्यारोपित करके प्रथम शिवार्चन किया था। यही परंपरा आज भी यहां पर चली आ रही है ।

शाम को मंदिर में स्थित शिवलिंग पर चढ़ाई गई सामग्री को हटा दिया जाता है। रात्रि 12 बजे के आसपास कोई अदृश्य शक्ति आकर शिवार्चन कर जाती है। जिससे लोगों को अब भी माता कुंती के उपस्थित होने का आभास होता है। जो अपने आप में रहस्य बना हुआ है। महाशिवरात्रि पर यहां देश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक रुद्राभिषेक करके मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं ।

Don`t copy text!