मसौली बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस मे 7 मामले आये जिसमे एक मामले मे एफआईआर दर्ज कराते हुए दो मामलो का मौक़े पर ही निस्तारण किया गया।
थाना समाधान दिवस मे ग्राम सुरसंडा निवासी सियाराम पुत्र रामकुमार ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की जिसपर प्रभारी निरीक्षक ने मौक़े पर ही बुलाकर विवाद का निस्तारण कराया। भौराखुर्रद निवासी
राजनरायण तिवारी पुत्र भवानी प्रसाद ने घूर को हटाने एव
महेश कुमार पुत्र बाबूलाल ने खड़ंजे पर अवैध कब्जे की शिकायत की। जरहरा भनौली थाना जैदपुर निवासी
राहुल वर्मा पुत्र अमर सिंह ने मोटरसाइकिल से हुई दुर्घटना की शिकायत की, बनियतारा निवासी अंकुर वर्मा पुत्र रणवीर सिंह ने खेत मे मेड बाँधने के संबंध मे शिकायत की
पपनामऊ लखनऊ निवासी प्रसादी पुत्र मैकु ने बैनामे की जमीन पर कब्जा दिलाये जाने की गुहार लगायी। बरौलिया थाना बदोसराय निवासिनी ललिता देवी पत्नी नन्हेलाल ने दुर्घटना की शिकायत की जिसका मुकदमा दर्ज कर मामले का निस्तारण किया गया। अन्य मामलो के निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस टीम का गठन किया गया है।
इस मौक़े पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्मशाद अली, अनिल कुमार सिंह, रमेश्चंद्र, सुरेंदरनाथ राय, विभुति कुमार द्विवेदी राजस्व निरीक्षक स्वामीनाथ सोनी, हल्का लेखपाल दिवाकर, राजेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

