मन्दिर पर लगे जनरेटर के अल्टीनेटर को खोल ले गये चोर…

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । थाना सफदर गंज अन्तर्गत ग्राम रसौली मे बीती रात श्री जंगलीनाथ शंकर जी मन्दिर पर लगे जनरेटर के अल्टीनेटर को अज्ञात चोर चोरी से खोल कर उठा ले गये ।

ज्ञात हो कि उक्त मन्दिर पर कल से श्री मद् भागवत कथा प्रारम्भ हुई थी उसी मे प्रकाश व्यवस्था हेतु किराये का जनरेटर लगाया गया था । बीती 8/9 मार्च की रात चोर जनरेटर का अल्टीनेटर खोल कर उठा ले गये । सुबह जब ग्राम वासी और मंदिर के पुजारी तलाश करने निकले तो उन्हे पंचायत बाग के पूरब अल्टीनेटर की बाडी पड़ी मिली । ग्रामीण उसे मंदिर उठा लाये किन्तु जनरेटर के मालिक ने बताया कि उक्त अल्टीनेटर की बाडी उसके जनरेटर की नही है । मंदिर के पुजारी बाबा अंकुल दास ने थाना सफदर गंज मे प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है ।

Don`t copy text!