जैदपुर में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर थाना अध्यक्ष जैदपुर ने जनता को दिलाया सुरक्षा का एहसास
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। जिले के नगर पंचायत जैदपुर कस्बा में आज थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 तथा रमजान व होली पर्व के अंतर्गत कस्बे के बड़ी बाजार छोटा इमाम बाड़ा छोटी बाजार बांध मुक्खिन पछदरी सहित विभिन्न स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते हुए क्षेत्र की आम जनता को सुरक्षा के एहसास दिलाएं गए तथा शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। साथ ही कहा गया क्षेत्र में शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह एस एस आई सतीष कुमार कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय सिपाही सिपाही शैलेश रितुराज अरविन्द कुमार गुफरान खान सहित भारी तादाद में जैदपुर पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद थे।

