मुकद्दस माह रमजान मुबारक को लेकर बाजारों में बड़ी रौनक जमकर हुई खरीदारी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मुकद्दस माह रमजान मुबारक को लेकर साप्ताहिक बाजार रविवार को भारी भीड़ देखने को मिली। विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाकर बिस्कुट लच्छे पापड़ खुजूर कचरी की जमकर की गयी बिक्री।

बताते चलेकि रहमतों बरकतों नेयमतों का महीना रमजान को नजदीक आते देख रविवार की साप्ताहिक बाजार में सहरी अफतरी की खरीदारी करने हेतु लच्छे पापड़ खुजूर कचरी बंद पापे बिस्कुट खारी आदि सहित विभिन्न समाग्री की दुकानें सजाकर जमकर बिक्री की गयी। वहीं कस्बे के मशहूर पांजू,‌जाबिर,ने शीरिमाल कोल्चे बेसन की रोटी सहित तमाम प्रकार की रोटियों को रोजेदारों की थाली में सजाने के लिये तंदूर लगाकर काम शूरू कर दिया गया है। जबकि सहरी के लिये जियाउद्दीन नबी हसन कामरान सहित तमाम दुकानों पर ताजे लच्छे सूतफेनी बनाने हेतु तजुर्बेकार कारीगरों द्वारा तैयार कराकर बिक्री करने का कार्य साप्ताहिक बाजार में एक अलग पहचान बनाये हुये है। कस्बे की नामचिंह तारिख बैकरी पर दर्जनों क्वालिटी के तोश खारी जीरा बिस्कुट आदि बनाकर दुकान सजायी गयी। वहीं छोटा इमामबाड़ा में इब्ने वफ़ा परवेज इसरार कलीम की दुकानें सजायी गयी जहां भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी।
ज्ञात होकि माहे रमजान नेयमतों रहमतों का महीना है। इस माह को इबादत तिलावत के लिए दुनियां के मालिक ने बनाया है। खुदा की रजा के लिये बूढ़े ,बच्चे जवानों सहित मां बहनें रोजा रखकर तिलावत व इबादत करती है‌ं। माहे रमजान को लेकर लगभग पूरी तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है। जिसके चलते आज रविवार की साप्ताहिक बाजार में कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों के भारी संख्या में लोगों के आने से भीड़ लगी होने के साथ मेले जैसा माहौल बना रहा। जबकि सोमवार से मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू हो कर किसी मस्जिद दो पारे तो किसी में तीन ढाई, डेढ़ पारे की व अधिक पारे तरावीह पढ़ायी जायेगी।

Don`t copy text!