घर में घुसकर गर्भवती पत्नी से की छेड़छाड़ ,विरोध करने पर आरोपी ने पेट पर मारी लात ,गर्भ में पल रहे बच्चे की हुई मौत
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के एक ग्राम में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर अकेली गर्भवती महिला के साथ की छेड़छाड़ विरोध करने पर आरोपी ने उसके पेट पर लात मार कर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया महिला की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया परिजन गर्भवती महिला को अलीगंज उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां दर्द से छटपटा रही महिला ने प्रसव के दौरान मृत बच्चे को जन्म दिया पीड़ित महिला के पति ने थाने में मामले की 10 दिन बाद आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक मुजरिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम में महिला को घर में अकेला देखकर आरोपी योगेंद्र पुत्र पन्नालाल निवासी बगुला नगला थाना गुजरिया घर में घुस गया जहां उसने गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जब उसने विरोध किया तो मारपीट करने के साथ ही उसके पेट में पल रहे गर्भ में जोर से लात मारी दर्द से तड़पती हुई महिला जब चीखी चिल्लाई तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर घर से भाग गया l दर्द से तड़प रही महिला का जब पति घर पर पहुंचा तो उसने मामले की जानकारी थे जिस पर पीड़िता का पति थाना गुजरिया पहुंचा परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की पीड़ित गर्भवती पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां महिला की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया परिजन जिला चिकित्सालय से महिला को उपास स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले गए जहां तृषा प्रशब के दौरान महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया l परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने महिला के पेट पर लात मारी जिससे गर्भ में पल रहैं बच्चे की मौत हुई है l
पीड़िता के पति द्वारा थाना मुजरिया में दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी योगेंद्र के विरुद्ध धारा 452 354 का 323 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

