मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकते मिले। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर मजरे बघौरा निवासी 35 वर्षीय पन्नालाल रावत पुत्र कमलेश की आज सुबह अपने घर से करीब 70 मीटर दूर एक नीम के पेड़ से साडी के फंदे से शव लटकता मिला। बताया जा रहा है कि मृतक बीते कई दिनों से मानसिक तनाव मे था चार दिन पूर्व राजस्थान से वापस आये पन्नालाल एंव उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी तथा कल मृतक की पत्नी अपने माता पिता को बुलाकर अपने मायके घूरेपुर मजरे गौरपुर थाना रामसनेहीघाट चली गयी थी। मृतक के 3 बच्चे है। रात्रि मे ही ग्राम तुलसीपुर मजरे उधौली निवासी 18 वर्षीय सुभाष रावत पुत्र रामकिशोर ने बीती रात्रि गांव से बाहर बोरिंग पर लगे एक बकैन के पेड़ मे रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनो शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

