छोटे छोटे मासूमों सहित लोगों द्वारा की गयी हाथ उठाकर देश दुनिया में अमन व शान्ति बनाने रहने की दुआ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। बरकतों नेयमतों के माहे रमजान का पहला रोजा रखकर तिलावत इबादत में मशरूफ रहे छोटे छोटे मासूमों सहित लोगों द्वारा की गयी हाथ उठाकर देश दुनिया में अमन व शान्ति बनाने रहने की दुआ।
जानकारी के मुताबिक रमजान माह का पहला रोजा मंगलवार को खुदा की रजा के लिए बहुत ही अकीदत व एहतेराम से रखकर जहां एक तरह लोगों इबादत तिलावत में मशरूफ रहें। वहीं तमाम छोटे छोटे मासूमों ने भी रोजा रखकर देश दुनिया में अमन चैन कायम रहने के लिए हाथ उठाकर दुआएं मांगते नजर आये। पहला रोजा रखने की खुशी व हौसला अफजाई के लिये परीवार के लोगों ने इनाम एकराम भी दिया। सहरी अफतरी को लेकर लोग दुकानों पर जमे रहे।खुजूर फल पापड़ पकौड़ी चना दाल बेंसन आदि खरीदने वालों भीड़ लगी रही। रमजान को लेकर मस्जिदों में नमाजियों की तादाद में भारी इजाफा हो गया है। जबकि रमजान का आगाज होते ही कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में तरावीह पढ़ने का सिलसिला सोमवार की शाम से शुरू हो गया है। मस्जिद हाजी वाहिद, मस्जिद सिद्दीके अकबर, मस्जिद आयशा, मदीना मस्जिद, मस्जिद अली अकबर कटरा, मस्जिदअली इस्लामनगर,मस्जिद सलाम सहित कस्बे की मस्जिदों व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में किसी में एक पारा तो किसी में डेढ़ दो,तीन ढाई सवा, पारे पढ़ायी जा रही है।

