शिक्षिकाओ का देर से आना जल्दी जाना बात दस्तूर जारी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। शिक्षा विभाग के जिम्मेदार लोगो की अनदेखी के चलते परिषदीय विद्यालयों मे तैनात महिला शिक्षिकाओ का देर से आना जल्दी जाना प्रतिदिन का शगल बन गया है। प्राथमिक विद्यालय तिलपुरा तैनात महिला शिक्षिका की अक्सर लेट लतीफी की शिकायत गांव के शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलपुरा निवासी शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत तिलपुरा मजरे नहामऊ के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका सुमन सोनी की मनमानी विद्यालय मे शिक्षा लेने आने वाले नौनिहालों के लिए भारी साबित हो रहा है। शिक्षिका सुमन सोनी ने देर से आना फिर कक्ष मे बैठकर मोबाइल चलाना फिर जल्दी जाना अपना शगल बना लिया है।
ग्रामीणों द्वारा कई बार विद्यालय आने मे होने वाली देरी को लेकर कहा लेकिन विभाग के लापरवाह अधिकारियो के कानो मे जु न रेगने के कारण शिक्षिका का हर रोज लेट लतीफी का नियम बन गया है जिससे बच्चो की पढ़ाई ओर विपरीत असर पड़ रहा हैं अब सोचने वाली यह बात है कि शिक्षिका का प्रतिदिन देर से आना जल्दी जाना या तो अधिकरियो या नेताओं के रसुख से इंकार नही किया जा सकता है बहरहाल गांव के एक युवक शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षिका की लेट लतीफी की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है ।

Don`t copy text!