दुर्घटनाओ मे तत्काल सहायता प्रदान करने के उद्देध्य से लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले पल्हरी में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। आममानस की सुरक्षा एव हाइवे पर होने वाली दुर्घटनाओ मे तत्काल सहायता प्रदान करने के उद्देध्य से लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले पल्हरी गांव में नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो0 आलम के सहयोग से ग्राम पल्हरी में स्थापित किये गये पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हाइवे पर पुलिस सहायता केंद्र के स्थापित होने से हाइवे आम जनमानस मे सुरक्षा की भावना पैदा होगी तथा अपराधिक गतिविधियों एव तस्करी पर रोक लगेगी । क्षेत्र की जनता को छोटे छोटे मामलो के लिए थाने नही दौड़ना पड़ेगा क्योकि जिस क्षेत्र मे पुलिस बूथ खुल जाता है वहां पर अपराध कम हो जाते है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात पुलिश्कर्मियों को हाइवे के कटस एव चौराहो पर सतर्क दृष्टि रखने को निर्देशित किया ।
इस मौक़े पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक देवीचरण गुप्ता,उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा , कमतानाथ मिश्रा,हेड का0 राजकुमार यादव, प्रदीपकुमार मिश्रा, विष्णु कुमार तिवारी, अरबिन्द कुमार यादव, अलोक तिवारी व ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मसौली सोमनाथ राजपूत, शैलेन्द्र कुमार जयसवाल उर्फ पप्पू, अजय कुमार वर्मा, अशीष कुमार, नितिन कुमार यादव, प्रतिनिधि मो0 आलम सहित गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

Don`t copy text!