इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर सपा विधायक गौरव रावत ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवो का भर्मण कर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । आगामी 17 मार्च को लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम दादरा मे राॅयल आर्चिड मोटेल एंड रेस्टोरेंट मे होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर सपा विधायक गौरव रावत ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवो का भर्मण कर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

जैदपुर विधायक गौरव रावत ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम
मसौली, बड़ागांव, नसीरनगर, गुरेला, रहरामऊ, बांसा, दादरा, सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं से आगामी 17 मार्च को इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक मे पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा बाराबंकी सीट के चुनाव परिणाम ऐतिहासिक होंगे क्योकि भाजपा सरकार की गलत नितियों को जनता जान एवं पहचान चुकी है सरकार मे बैठे लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ और है उन्होंने कहा कि बरसात के समय हुई आपादा मे तमाम गरीबो के मकान गिर गये और किसानों की फ़सले बर्बाद हो गयी लेकिन सरकार ने किसी भी तरह का मुआवजा नही दिया जिससे आम लोग परेशान हो चुके है। जिसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को देगी।
इस मौक़े पर
सपा जिलाअध्यक्ष हाफिज अयाज, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, विकास यादव, दादरा प्रधान मोबिन सिकंदर, बेहटा प्रधान इसरार अहमद, प्यारेपुर सरैया इंदु यादव, मसौली ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव,धीरज रावत, ताजुद्दीन अंसारी, फकीर अली, मोहित यादव,सूरज पाल रावत, आमीन सिकंदर सहित लोग मौजूद थे।

Don`t copy text!