अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी मौक़े पर पहुंची रेलवे एव मसौली पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की परन्तु मृतक की पहचान नही हो सकी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है।

बुधवार की देर रात्रि करीब 11 बजे बिन्दौरा रेलवे स्टेशन के इंचार्ज ने मसौली पुलिस को सुवहना दी कि रफीनगर रेलवे स्टेशन के निकट कोटवा क्रासिंग के निकट एक युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी है मौक़े पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त की कोशिश की परन्तु मृतक के पास कोई भी अभिलेख न मिलने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Don`t copy text!