लेडी डाक्टर बंगले की सरकारी भूमि के क्रय-विक्रय करने वालो पर हुई कार्यवाही, भ्रष्टाचारियों में हड़कम्प!

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकी। शहर के निबलेट तिराहे के पास जामा मस्जिद के सामने लगभग 3 बीघा से अधिक बेशकीमती सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप मंे सांसद उपेंद्र रावत के खास बीजेपी नेता नवीन राठौर समेत 4 पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने इस जमीन को खरीद करने पर किसी के साथ धोखाधड़ी हुई हो तो दस्तावेज पेश कर शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। वही सांसद के करीबी बीजेपी नेता नवीन राठौर समेत 4 पर केस दर्ज होने के बाद खलबली मच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के बीचोंबीच स्थित बेशकीमती जमीन को फर्जी दास्तेवजों के सहारे बेचने और कब्जा करने की कोशिश पर हुई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ लिपिक कुलदीप ने थाना कोतवाली नगर में धारा 419, 420, 467, 468, 471 समेत सार्वजनिक संपत्तियों नुकसान पर मुकदमा किया है। कोतवाली क्षेत्र में सरकारी अभिलेखों में लेडी डॉक्टर बंगले के नाम से दर्ज जमीन को बिल्डर ने बेच दिया। शहर के मार्ग पर बेशकीमती भूमि गाटा संख्या 199 रकबा 3 बीघा 10 बिसवा जमीन पर कब्जे की कोशिश मुकदमा दर्ज कराया गया। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल के मुताबिक ये जमीन वर्ष 1359 फसली खतौनी में दर्ज चली आ रही है। जबकि नगर पालिका का इस जमीन पर एक कमरा भी बना हुआ है।

Don`t copy text!