फीडर मे आयी यांत्रिक खराबी के चलते आधा दर्जन से अधिक गांवो की बिजली गुल
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। विद्युत उपकेन्द्र मसौली के फीडर मे आयी यांत्रिक खराबी के चलते आधा दर्जन से अधिक गांवो की बिजली गुल रही जिसके चलते लोग बेहाल रहे। शुक्रवार करीब 11 बजे आपूर्ति चालु हो सकी।
गुरुवार की देर रात्रि करीब 12 बजे अचानक मसौली फीडर की ट्राली की यांत्रिक खराबी आ गयी जिससे मसौली फीडर से संचालित होने वाली विद्युत बंद हो गयी। उपभोक्ताओं ने सरकारी नम्बर पर फोन मिलकर बिजली कटौती की जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नही मिल सका। उच्च अधिकारियो को दी गयी सूचना पर शुक्रवार की सुबह फीडर की मरम्मत शुरू हुई।जो काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार को 11 बजे सही हो सकी। इस दौरान मसौली फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवो को करीब 11 घण्टे बाद बिजली मिळ पायी। बिजली न मिलने से रोजादारों को शुक्रवार को शहरी के दौरान दिक्कत हुई तो वही आम लोगों को रात में मच्छरों के कहर का शिकार होना पड़ा , घरों में पानी, मोबाइल फोन चार्जिग आदि की समस्या से जूझना पड़ा। मसौली, बड़ागांव, ज्योरी गांव के करीब 5 हजार से अधिक उपभोक्ता काफी परेशान रहे।

