चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए राजनीतिक पार्टियों की लगी होर्डिंगों को हटाने में जुट…

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज, जैदपुर, मसौली थाना क्षेत्र में शनिवार को लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस प्रशासन सतर्कता दिखाते हुए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की लगी होर्डिंगों को हटाने में जुट गए। जैदपुर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह एवं सफदरगंज प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह मसौली थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह आपने आपने थाना क्षेत्रो के विभिन्न चौराहे व रोडो पर लगी होर्डिंगों को पुलिस बल के साथ शनिवार को आचार संहिता लगते ही बाराबंकी रामनगर हाईवे पर रसौली, दादरा,उधौली मोहम्मदाबाद, सैदनपुर, रामपुर,ज्ञ बांसा , सफदरजंग, जैदपुर, बगला बाजार , शहाबपुर, मसौली, बिन्दौरा सहित चौराहों पर लगी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की होर्डिंग्स को हटाने की पहल शुरू कर दी।

Don`t copy text!