राशनकार्ड धारक घंटों तक लाइन लगाकर हुये वापस लौटे आक्रोश

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। रमजान के माह में रोजा रखकर राशन लेने गये तमाम राशनकार्ड धारक घंटों तक लाइन लगाकर हुये वापस नेटवर्क व मशीन से हो रही समस्याओं के चलते तमाम कार्ड धारकों में बना रहा आक्रोष।
बताते चलें कि लतातार तीन दिनों‌ से हो रही नेटवर्क समस्या व मशीन में फिंगर न लगने के कारण रोजादारों‌ को रोज लाइन लगाकर वापस होना पड़ता है।जिससे कार्ड धारकों में आक्रोष बना हुआ है। इस में कोटेदार सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि ये असुविधा नेटवर्क के चलते हर जगह हो रही है सुबह से शाम तक चंद लोगों के फिंगर लग पाते हैं। बाकी लोगों को इस दिक्कत के कारण वापस होना पड़ता है।

Don`t copy text!