ईद निर्माण समिति ने कोरोना से लड़ने के लिए दी सहायता

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। ईंट निर्माता समिति की तरफ से इस कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग को और मजबूती प्रदान करने के लिए मंगलवार को अपर जिलाधिकारी को दो लाख एक्कावन हजार रुपए धनराशि की चेक इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी बाराबंकी में देते हुए एक मिसाल पेश की है इसी दौरान बताया जाता है कि अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने ईट निर्माण समिति बाराबंकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समिति द्वारा यह कार्य प्रशंसा के लायक है। वही महामंत्री मोनी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ईट निर्माण समिति बाराबंकी के सभी सदस्यों के द्वारा एक छोटी सी पहल की गई है जिसके अंतर्गत दो लाख एक्कावन हजार रुपये रेडक्रास  सोसाइटी बाराबंकी को कोरोना से जंग लड़ने के लिए दिया गया है ताकि हमारा जिला हमारा देश कोरोना से मजबूती के साथ लड़ सके। इस दौरान समिति के संरक्षक हरिराम गुप्ता, चेयरमैन अन्नत वर्मा, अध्यक्ष संतोष वर्मा, महामंत्री आनंद सिंह मोनी, उपाध्यक्ष रणविजय कक्कू, अवध किशोर वर्मा कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता समाजसेवी रेड क्रास सचिव प्रदीप सारंग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!