मसौली बाराबंकी। क्षेत्र में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक होली का त्यौहार उल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद जमकर अबीर गुलाल उड़े और लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी।
क्षेत्र के क़स्बा जैदपुर,रसौली, उधौली, दादरा, जकरिया, मुश्किनगर, मसौली, बड़ागांव, बांसा,सफदरजंग, सआदतगंज, रामपुर, सैदनपुर, त्रिलोकपुर, भयारा, शहाबपुर सहित ग्रामीण अंचलों में होली का रंगारंग त्यौहार उल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलकर बधाई दी। ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने जहां ब्लाककर्मियों एव अपने समर्थको के साथ अबीर गुलाल के साथ होली खेली। खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने होली की बधाई दी। होली के दूसरे दिन मंगलवार को थाना मुख्यालय जैदपुर कोतवाल अमित प्रताप सिंह व सफदरजंग स्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह तथा
प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह की अगुवाई मे पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली तथा एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी।
Related Posts

