गवाही देने पर अभियुक्त ने सहयोगियों के साथ शाम ढलते ही सरे रहा रोकर जान से मार देने की दी धमकी पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति ने बालिका की हुई हत्या के मामले में गवाही देने पर हत्या अभियुक्त द्वारा अपने सहयोगियों के साथ सरे रहा रास्ते में रोक कर गवाही देने की गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी जिस पर पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में नरसिंहपुर निवासी हृदेश पुत्र जसवंत ने बताया की पुत्री की हत्या के मामले में ग्राम का ही वीरेंद्र पुत्र लालाराम नामजद अभियुक्त है वह शाम को परचूनी दुकान से घरेलू सामान लेकर घर वापस लौट रहा था की तभी रास्ते में रोक कर उपरोक्त वीरेंद्र पुत्र लालाराम विकास पुत्र लीलाधर रजत पुत्र बृजलाल किशोरी पुत्र अशरफी ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए कहा की तूने मुकदमे में गवाही दी है उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा जिससे भयभीत हरदेश ने थाना कोतवाली पहुंचकर उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 323, 504 ,506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!