6 किलो अवैध पोस्ता के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । ज़ैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकबूल गंज के पास से जैदपुर पुलिस टीम द्वारा भकोसा मजरे टिकरा मुर्तजा निवासी दुरविजय पुत्र रामसमुझ को गिरफ्तार किया गया है। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 6 किलो अवैध पोस्ता का छिलका बरामद किया। गया उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही की गई है।

Don`t copy text!