किसान यूनयिन ने मांग ना पूरी होने पर 6 अप्रैल को आंदोलन करने की चेतावनी दी
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस की कार्यशैली के चलते पीड़ितों के साथ हो रहे अन्याय व अपराधियों को खुलेआम संरक्षण देने से क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों से निजात दिलाने हेतु भारतीय किसान यूनयिन आगामी 6 अप्रैल को आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सरकार द्वारा अपराधियों, दबंगो, माफियों को अभियान चलाकर उन्हे जेल भेजा जा रहा है, किंतु थाना जैदपुर की पुलिस पर सरकार के आदेशों का जरा सा भी असर देखने को नहीं मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्रामसभा जुगुनिया डीह, मजरे सोहिलपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र हरिनाम सिंह द्वारा कई बार शिकायती पत्र दिया गया उसके बावजूद विपक्षियों द्वारा रंजीत, चन्द्रशेखर, जगजीवन पुत्र केशवराम के द्वारा प्रार्थी के घर के अंदर से जबरन शौचालय व बाथरूम का गंदा पानी बहा रहे हैं जिसके चलते उसके घर में बच्चों को व परिवार को अनेक बीमारियां बनी हुई हैं, लेकिन आज तक निराकरण नहीं हुआ। वहीं इनामीपुर कटरा निवासी रामदीन पुत्र पंचम के घर पर जबरन कन्धई लाल द्वारा कब्जा किया गया और टीनशेड गिरा दिया गया। जबकि पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन आज तक उसको न्याय नहीं मिला और पीड़ित खुली छत के नीचे रहने पर मजबूर है। वहीं क्षेत्र में दिन रात अवैध पेड़ों की कटान हो रही है जिससे हरियाली नष्ट हो रही है जिसको रोका जाए। अवैध मिट्टी खनन कर रहे डम्फरों द्वारा आये दिन लोगों को रौंदा जा रहा है और पुलिस मौन बनकर सब कुछ देख रही है। क्षेत्र में तमाम चोरियों व गौकशी की घटनाए हो रही हैं इसी दौरान राजकुमार पुत्र छोटेलाल निवासी खुशहालपुर की भैस चोर रात में चुरा लो गये और खेतों की रखवाली कर रहे किसानों द्वारा बताया गया कि भैंस विक्रम पर लादकर ले जा रहे थे लेकिन सरकार द्वारा गांवो में कैमरा लगवाये गये जिसकी देखरेख थानो के द्वारा होती है वह भी पर्याप्त रूप से नहीं जांच गये।
किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष सिद्धौर रामदीन रावत व रामानन्द ब्लाक अध्यक्ष बंकी, मुन्नालाल जिला सचिव, प्रमोद कुमार ब्लाक अध्यक्ष हरख व ओम प्रकाश आदि ने बताया कि किसानों से जुड़े तमाम मुद्दो को लेकर अगर स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न की गई तो आगामी 6 अप्रैल को किसान घेराव व आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होेगी।

